घाटशिला उपचुनाव: टिकट नहीं मिलने से निराश भाजपा नेता रमेश हांसदा हुए “हाइपरटेंशन” के शिकार, तबीयत बिगड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी सिंहभूम: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच भाजपा नेता रमेश हांसदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, टिकट की घोषणा के बाद से वे तनाव में थे। पार्टी ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले भी इस क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।रमेश हांसदा पिछले एक महीने से लगातार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे और जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। वे भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं।वहीं सूत्रों के अनुसार, टिकट की दौड़ में नाम आगे रहने के बावजूद टिकट नहीं मिलने से हांसदा निराश थे। इसी तनाव के बीच बुधवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।राजनीतिक हलकों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के फैसले को रणनीतिक बताया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक