घाटशिला उपचुनाव: JMM का सहानुभूति कार्ड, तो BJP ने साख बचाने के लिए पूर्व CM के पुत्र को बनाया योद्धा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में इस बार मुकाबला सिर्फ सियासी नहीं है। इस बार यहां विरासत की जंग छिड़ी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिवंगत शिक्षा मंत्री और पूर्व विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को एक बार फिर मैदान में उतारा है। ऐसे में घाटशिला की चुनावी जंग इस बार दो राजनीतिक घरानों की अगली पीढ़ी के बीच सिमट गई है। झामुमो ने बुधवार को अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में सोमेश सोरेन के नाम पर मुहर लगाई। पार्टी ने इसे “जनभावनाओं की स्वाभाविक निरंतरता” बताते हुए कहा कि सोमेश अपने पिता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर मैदान में हैं। घाटशिला सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित है और झामुमो का इस क्षेत्र में पारंपरिक जनाधार रहा है। दूसरी ओर, भाजपा ने भी भरोसा पुराने चेहरे पर ही जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बाबूलाल सोरेन के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। बाबूलाल ने 2024 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से किस्मत आजमाई थी, लेकिन झामुमो के रामदास सोरेन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में रामदास सोरेन को 98,356 जबकि बाबूलाल को 75,910 वोट मिले थे। इस बार चुनावी हवा में स्थानीय मुद्दों के साथ “सोरेन बनाम सोरेन” की चर्चा सबसे प्रमुख है। झामुमो इसे अपने नेता की विरासत बढ़ाने की लड़ाई बताएगा तो भाजपा बदलाव का नारा लेकर मैदान में आएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक