घाटशिला में सुदेश महतो ने की बदलाव के लिए मतदान की अपील, कहा- ठगबंधन सरकार से मुक्ति चाहती है जनता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 घाटशिला। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है और ठगबंधन की सरकार से मुक्ति की राह देख रही है। वे रविवार को घाटशिला टाउन हॉल में आयोजित आजसू के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी मौजूद रहे। श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के छह साल के कार्यकाल में बालू और कोयले की लूट तथा भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली, जिससे जनता ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र नहीं, बल्कि राजतंत्र चल रहा है, यही कारण है कि सूचना आयोग को निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव में जनता वोट की ताकत से हेमंत सरकार को जवाब देगी। महतो ने दावा किया कि एनडीए की जीत से राज्य में अवैध वसूली पर रोक लगेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने कहा कि आजसू पार्टी ने झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। सुदेश महतो और अन्य आजसू नेता झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजसू ने संघर्ष किया और भाजपा ने अलग राज्य दिया, अब समय है कि जनता महागठबंधन को हराकर घाटशिला से इतिहास रचे। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करें और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो ने झारखंड आंदोलनकारी पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का अपमान किया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और