चंपई के बेटे बाबूलाल ने ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेना’ के गठन का किया ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बृहद झारखंड की उठाई मांग, कहा- बिहार और बंगाल के 10 जिलों पर करेंगे दावा

रांची: दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ बुधवार को घाटशिला में एक नई राजनीतिक पहल की शुरुआत हुई। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र और भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेना’ के गठन का ऐलान किया है।

यह ऐलान जादूगोड़ा अस्पताल मोड़ चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान किया गया, जहां बाबूलाल सोरेन ने दिवंगत गुरुजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल सोरेन ने कहा कि गुरुजी का सपना केवल 18 जिलों तक सीमित झारखंड नहीं था। वे 28 जिलों को मिलाकर एक वृहद झारखंड राज्य बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा, “गुरुजी के उसी सपने को अब हम ज़मीन पर उतारेंगे। बिहार, झारखंड और बंगाल में जो 10 जिले झारखंड के साथ नहीं जुड़ सके, उन्हें जोड़ने के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।”

उन्होंने कहा कि जल्द ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेना का औपचारिक गठन होगा और गांव-गांव जाकर लोगों को गुरुजी के अधूरे सपने के बारे में बताया जाएगा।

बाबूलाल ने सभा में यह प्रस्ताव रखा कि जो लोग गुरुजी के सपनों को पूरा करने में साथ देना चाहते हैं, वे उनके साथ आएं। इस प्रस्ताव पर सभा में मौजूद लोगों ने सहमति जताई।

उन्होंने कहा, “गुरुजी की आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक उनका सपना पूरा न हो जाए। अब यह जिम्मेदारी हम सबकी है कि हम उनके विचारों को आगे बढ़ाएं और वृहद झारखंड के लिए एक नई लड़ाई शुरू करें।”

सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाबूलाल सोरेन के समर्थक शामिल हुए। अब देखना होगा कि यह नई पहल झारखंड की राजनीति में कितना असर डालती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और