चाईबासा रिमांड होम से दो बाल कैदी दीवार फांदकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

   चाईबासा  : चाईबासा जिला संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब 3 बजे दो बाल कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अंधेरे और रोशनी की कमी का फायदा उठाकर दोनों किशोर पीछे के हिस्से से भाग निकले। ड्यूटी पर मौजूद कर्मी उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे। फरार हुए किशोरों में एक पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल को भी इसी संप्रेक्षण गृह से 21 बाल कैदी फरार हुए थे, जिनमें से अब तक केवल 14–15 को ही पुलिस पकड़ पाई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस ताजा घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और