चोरों का शहर में आतंक , सरकारी शराब की दुकान, समेत किराना दुकान में लाखों के समान व नक़द रुपये उड़ा ले गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहेबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही में शनिवार की रात चोरों ने भीषण चोरी की। चोरों ने एक सरकारी शराब की दुकान, एक कपड़े की दुकान, एक किराना दुकान में लाखों के समान व नक़द रुपये उड़ा लिए। वहीं कई दुकान में चोरी का असफल प्रयास भी किया। शराब दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि उन्हें टाइगर दुकानदार से सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान से कैश लगभग 2.75 लाख रुपये और शराब की बोतलों गायब मिली हैं। कपड़ा दुकानदार अभिषेक दास ने बताया कि लगभग 4:30 रुपये के कपड़ों व नक़द 9 हजार रुपये की चोरी हुई है। दुकान के पीछे से चोर दुकान के अंदर घुसे थे। पीछे की खिड़की व छत का दरवाजा टूटा हुआ मिला है। चंदन कुमार दास ने बताया कि उनके किराने की दुकान नक़द 5 हजार व लगभग 2 हजार का समान चोरी हुआ है। चोर छत से अंदर घुसे थे। इधर चोरों ने शंकर वर्मा के आभूषण की दुकान में भी चोरी करने का असफल प्रयास किया। इधर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और