छवि रंजन और आलमगीर के पड़ोसी बने IAS विनय चौबे, जेल में कैसे कटी रात? आज 2 बड़े अफसर हो सकते हैं सस्पेंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 रांची ; रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अपर डिविजन सेल में आईएएस विनय कुमार चौबे व संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह को भी जगह मिल गई है।इसी सेल में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन व पूर्व मंत्री आलमगीर आलम भी बंद हैं। जेल सूत्रों के अनुसार जेल जाने के बाद विनय कुमार चौबे उदास रहे। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। वे बीमार हैं। संभावना बन रही है कि जल्द ही डॉक्टरों का बोर्ड उनकी स्वास्थ्य जांच करेगा। यह भी संभव है कि वे इलाज के सिलसिले में रिम्स में भर्ती किए जाएं।  इधर, गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे व पूर्व आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह को राज्य सरकार बुधवार को निलंबित कर सकती है। दोनों ही अधिकारी जेल जा चुके हैं। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने संबंधित सूचना से एसीबी ने राज्य सरकार को अवगत करा दिया है। एसीबी की सूचना पर निर्णय लेते हुए राज्य सरकार बुधवार को निलंबन संबंधित आदेश जारी कर सकती है। अलग राज्य बनने के बाद भ्रष्टाचार के मामले में अब तक चार आईएएस अधिकारी जेल जा चुके हैं। इन अधिकारियों में पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार, पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन व अब पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे शामिल हैं। यह पहली बार है जब प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी विनय कुमार चौबे को एसीबी ने जेल भेजा है। इतना ही नहीं, यह भी पहली बार है, जब एसीबी ने सिर्फ प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज कर विनय कुमार चौबे व गजेंद्र सिंह को जेल भेजा है।पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार को एसीबी ने 130 करोड़ के दवा घोटाले में जेल भेजा था। पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल को ईडी ने मनरेगा घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच के दौरान जेल भेजा गया था। वर्तमान में पूजा सिंघल जमानत पर हैं और राज्य सरकार में आइटी सचिव हैं।रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को भी ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत जांच के दौरान जेल भेजा था। छवि रंजन पर जमीन घोटाले का आरोप है।अब विनय कुमार चौबे को शराब घोटाला केस में एसीबी ने जेल भेजा है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और