छह चलित चिकित्सकीय इकाइयों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

चलित चिकित्सकीय इकाई
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : समाहरणालय परिसर से जिले में संचालित छह चलित चिकित्सकीय इकाइयों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य जिले के दूरदराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल छह चलित चिकित्सकीय इकाइयों का संचालन किया गया है, जिन्हें प्रत्येक प्रखंड से जोड़ा गया है। यह इकाइयां विशेष रूप से उन क्षेत्रों में सेवाएं देंगी, जहां स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में लोगों को कठिनाई होती है।

प्रत्येक चलित चिकित्सकीय इकाई एक चलते-फिरते लघु अस्पताल के रूप में कार्य करेगी। इनमें एक चिकित्सक, एक नर्स तथा एक एएनएम की तैनाती की गई है। इकाइयों में प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां एवं बुनियादी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उपायुक्त ने कहा कि इस व्यवस्था से ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी और स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। आमजनों को समय पर उपचार मिलने से गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और