जंगल की दहाड़ गावं में सुनाई दी , मची भगदड़, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची  : झारखंड के रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत स्थित मारदू गांव में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ एक ग्रामीण के घर में घुस गया. यह घटना गांव के पुरंदर महतो के घर की है. उन्होंने जब सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने कमरे में कुछ आहट सुनी तो टॉर्च जलाकर देखा. सामने बाघ को देखकर वह घबरा गए लेकिन बिना शोर मचाए सूझबूझ से बाहर निकले और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया.सिल्ली के मारदू गांव के पुरंदर महतो के घर में कैद बंगाल टाइगर को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. टाइगर को रेस्क्यू करने के लिए बेतला नेशनल पार्क से टीम आई थी. इस काम में बिरसा जैविक उद्यान के कर्मियों ने भी मदद की . घटना स्थल पर रांची के डीएफओ श्रीकांत भी मौजूद थे. सबसे खास बात है कि रेस्क्यू करने के दौरान बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की भी जरुरत नहीं पड़ी.सिल्ली के मारदू गांव से रेस्क्यू किए गये बाघ को बिरसा जैविक उद्यान में रखा जाएगा. वहां उसका हेल्थ चेकअप होगा. देखा जाएगा कि कहीं वह जख्मी तो नहीं है. हेल्थ रिपोर्ट ठीक आने के बाद नेशनल टाइगर कंजर्वेंशन अथॉरिटी से बात करने के बाद तय होगा कि इसको किस फॉरेस्ट एरिया में शिफ्ट करना है. डीएफओ श्रीकांत ने बताया कि घटनास्थल पर भारी भीड़ की वजह से बाघ को जिस केज में रखा गया है वो प्लास्टिक से पूरी तरह कवर्ड है. लेकिन शिफ्टिंग के दौरान उसको बेहोशी का हल्का डोज दिया गया है ताकि उसको घबराहट ना हो.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और