जदयू कार्यकर्ताओं के चेहरे पर चमक और आंखों में आत्मविश्वास पार्टी के लिए अच्छे संकेत – उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना.बाढ़ अंतर्गत ए.एन.एस काॅलेज मैदान में जद(यू0) द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के नेतागण लोकसभा चुनाव से पहले हमारी पार्टी को लेकर अनाप-शनाप भविष्यवाणी कर रहे थे लेकिन लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने फिर से यह साबित कर दिया कि बिहार में हमारे नेता और हमारी पार्टी का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं है।श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीतें 19 वर्षों के शासनकाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विकास की इतनी लंबी लकीर खींची है जिसे चाहकर भी कोई मिटा नहीं सकता है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित मानवीय जरूरतों से जुड़ी बुनियादी संरचनाओं के क्षेत्र में क्रांति ही क्रांति आयी है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने हर-घर तक पीने का शुद्ध पानी और बिजली पहुंचायी है। हरेक गांव में नली-गली और हरेक घर में शौचालय का निर्माण कराया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता बापू, कर्पूरी ठाकुर, डाॅ0 राममनोहर लोहिया, डाॅ0 अंबेदकर और लोकनायक जे.पी के सिद्धांतों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। हमारे नेता महापुरुषों के समाजवादी विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर चमक और आंखों में आत्मविश्वास का भाव जद(यू0) परिवार के लिए शुभ संकेत है।श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी ऐसे नेता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, जिनके दामन पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का एक भी दाग नहीं है। श्री नीतीश कुमार प्रदेश की 14 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं और सबकी उन्नति एवं तरक्की के लिए दिन-रात काम करते हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2025 में 225 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तादी और ईमानदारी से जुट जाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और