जनजातीय समाज का एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से PESA कानून लागू करने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को जनजातीय समाज का एक शिष्टमंडल ने राजभवन में भेंट की. राज्यपाल महोदय को शिष्टमंडल ने झारखण्ड पंचायत उपबन्ध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली 2024 के पेसा संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस नियमावली को झारखण्ड राज्य में प्रभावी रूप से लागू कराने हेतु पहल करने का आग्रह किया तथा उल्लेख किया कि यह नियमावली पारंपरिक ग्राम सभाओं की भूमिका को सशक्त करती है तथा धार्मिक और सामाजिक जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर धर्मांतरण की प्रवृत्ति पर भी नियंत्रण संभव बनाती है शिष्टमंडल ने यह भी अवगत कराया कि रुढ़िजन्य जनजाति समुदाय इस नियमावली के समर्थन में है और इसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है. शिष्टमंडल में महादेव मुंडा,पूर्णचन्द्र मुंडा,बिरसा उरांव,जलेश्वर उरांव,सोमदेव उरांव,नूतन कच्छप,सुकेन्द्र उरांव,फुलदेव भगत,कृष्णा भगत,लालसिंह मुंडा,सुरकू संगा,मनोज के० साई,कृष्ण चन्द्र बोदरा,लाल सिंह हेंम्ब्रम,तुरन बोइपाइ एवं सुदर्शन भगत आदि अन्य सम्मिलित थे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और