जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

जनता दरबार के दौरान जमीन, उत्पाद विभाग, जलसहिया, गंभीर बीमारी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और सभी शिकायतों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर जल्द समाधान करें। साथ ही सभी पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रतिपुष्टि समाहरणालय कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि शिकायतों के निष्पादन में गति लाई जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और