जब तक जिंदा हूं आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा: चिराग पासवान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा:विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी जनार्दन पासवान के नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूँ कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गरीबों का पैसा लूटकर अपने घरों में भरने का काम कर रहे हैं। जेएमएम कांग्रेस ने राज्य में महिलाओं को असुरक्षित कर दिया है। युवाओं को पांच लाख नौकरी देने के नामपर पांच सालों तक ठगा। इसलिए झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की सरकार से मुक्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।

चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में राम मंदिर बना। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने राम मंदिर के बारे में सोचा तक नहीं। पाँच सौ सालों से हमारे रामलला धूप, धूल, गर्मी, बरसात सहते रहे। कांग्रेस की सरकार के दौरान श्री राम जी को टेंट में रहना पड़ा और उनकी कोई सूद लेने वाला नहीं था। लेकिन देश में भाजपा की सरकार बनते ही श्री राम भक्तों को भव्य राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसका लोकार्पण और श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और