जयमाला शिक्षा निकेतन विद्यालय में चल रहे टैलेंट हंट कार्यक्रम के तीसरे दिन शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत हाउस-स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद हाउस,डॉ. कलाम हाउस,गांधी हाउस एवं नायडू हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, समसामयिक विषयों एवं नैतिक मूल्यों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और त्वरित सोच के साथ उत्तर दिया। प्रतियोगिता का माहौल अत्यंत रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा।
इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए विद्यालय के अकादमिक इंचार्ज श्री एजिकल संगमा ने कहा कि टैलेंट हंट का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक प्रतिभाओं को ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तर्कशक्ति और टीम भावना को भी विकसित करना है। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता जैसे आयोजन बच्चों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं।
सभी शिक्षक इस मौके पर किए गए सहयोग के धन्यवाद दिया सिर्फ शिक्षक ही नहीं बल्कि विद्यालय के सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का सहयोग कबीले तारीफ़ है साथ ही बच्चों के उत्साह सबसे अधिक मनमोहक है और अभिभावकों का सहयोग और समर्थन दिल को छू लिया।
श्री संगमा ने आगे कहा कि हाउस सिस्टम के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना की तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का तीसरा दिन ज्ञान, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण बना।





