जयराम महतो को पत्र लिखकर पंचायत सचिव ने खाया जहर, जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह :  डुमरी प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित एक पंचायत सचिव किसी बात को लेकर सल्फास खा लिया. इसकी जानकारी ज़ब लोगों को मिली और जब लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वे अचेत पड़े हुए है. इसके बाद लोगों ने उसे इलाज के लिए तुरंत डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया.रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत सचिव का नाम सुखलाल महतो है जो डुमरी के बलथरिया पंचायत में पदस्थापित है. तीन-चार महीने पहले ही पंचायत सचिव का पदस्थापन डुमरी में हुआ था. बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव ने जहर खाने से पहले डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम एक आवेदन लिखकर सोशल मीडिया में प्रेषित किया. जिसके बाद लोग हरकत में आ गए. आवेदन में पंचायत सचिव ने डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय कुमार, बलथरिया में पदस्थापित रोजगार सेवक अनिल कुमार साव और बलसारिया के मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर नायक के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. उन्होंने अपने आवेदन में आगे लिखा कि इन चारों के मानसिक प्रताड़ना के कारण आहत हुआ हूं और इसी वजह से मैं जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं.  इधर, इस संबंध में डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना ने बताया कि मुझे इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है फिलहाल पंचायत सचिव का जान बचाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जांच करने के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी. इधर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ कामेश्वर महतो ने बताया कि जहर खाने से स्थिति गंभीर है, यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक