जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने ली झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड हाईकोर्ट को आज उसका नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, राज्य सरकार के मंत्रीगण और हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर जस्टिस चौहान के परिजन और कई प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

राज्यपाल ने शपथ के बाद मुख्य न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य नेताओं ने भी इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उनका यह कार्यभार जस्टिस एमएस रामचंद्रन के त्रिपुरा हाईकोर्ट स्थानांतरण के बाद मिला है। जस्टिस चौहान इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वरिष्ठतम न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब