जानकी यादव बने झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव को झारखंड सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका की अपेक्षा जताई है।जानकी यादव 2014 में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के टिकट पर बरकट्ठा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2015 में वह बाबूलाल मरांडी के छह अन्य विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद जानकी यादव ने 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का दामन थामा और उसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में फिर से बरकट्ठा से किस्मत आजमाई। हालांकि वह इस बार दूसरे स्थान पर रहे। अब हेमंत सरकार ने उन्हें संगठनात्मक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाले पिछड़ा वर्ग आयोग की कमान सौंपी है। जानकी यादव की नियुक्ति को सामाजिक संतुलन और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और