जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती ने तालझारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: शनिवार को तालझारी प्रखंड सर्वप्रथम उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट का सड़क किनारे रोक कर निरीक्षण किया व आवश्यकता दिशा-निर्देश दिए । वहीं तालझारी बीडीओ पवन कुमार को पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के एमो राहुल कुमार का तत्काल वेतन बंद करने को कहा गया।उसके उपरांत स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के उपस्थिति की रिपोर्ट एवं उपलब्ध दवाइयां की सूची का जायजा लिया । उन्होनें निर्देशित किया की उपलब्ध दवाइयों की सूची हिंदी एवं संथाली भाषाओं में डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए । डॉक्टर द्वारा कितने मरीज को जांच किया गया उसे रजिस्टर पंजी को देखा गया एवं कौन-कौन से बीमारी के मरीज आ रहे हैं उनके बारे में जानकारी लिया गया।उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड, शौचालय, प्रसूति गृह, दवाइयों के काउंटर, ड्रेसिंग रूम का भी निरीक्षण किए।उपायुक्त ने निर्माणाधीन डीपीएचयू, का जायजा किया। उपायुक्त ने निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री बालू, ईट, सीमेंट की गुणवत्ता को परखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही उपायुक्त के द्वारा ईट जांच करवाया गया जांच के क्रम में ईट दो टुकड़ा हो गया। जिसको लेकर उपायुक्त ने कॉन्टैक्टर दीनबंधु यादव को अच्छे क्वालिटी के ईट लगाने को कहा एवं ईट का स्टैंड नापने के लिए ले जाने को कहा गया। वही ठेकेदार को भवन का ड्राइंग दिखाने को कहा गया कि किस तरह से कहां-कहां कौन सा रुम का निर्माण किया जाना है।वहीं तालझारी प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत प्रखंड के सभी कर्मियों के साथ बैठक की जिनमें विभिन्न योजनाओं द्वारा दिए गए लक्ष्य एवं प्रगति के विषय में जानकारी लिए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।ओर वहीं उपायुक्त ने डॉक्टर रंजन कुमार को डीआरसीएचओ, डीटीओ,के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल मुफ्त करने के लिए सिविल सर्जन को फोन पर कहा ।वहीं सिविल सर्जन ने तुरंत डीसी के आदेश को मानते हुए तुरंत डॉक्टर रंजन कुमार को उनके अन्य प्रभार से मुफ्त कर d दिया गया।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार, डॉक्टर मिलिंद राज, बीपीएम विजय राम, लेखपाल देवनारायण रविदास, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और