जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जारी किया आदेश-कार्यकर्ता को 18 नवंबर, अपराह्न 05:00 बजे के बाद जिला से बाहर जाना होगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : भारत चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकरी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है कि वैसे राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ता जो बाहर से चुनाव प्रचार के लिए आये हैं, तथा इस जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है उन्हें दिनांक-18.11.2024 को अपराह्न 05:00 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है। उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या जिले के सभी तीनों विधानसभा क्षेत्र के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ताओं के सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र में मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में कोई प्रचार अभियान नहीं चलाया जा सकता है, राजनीतिक पदाधिकारियों/पार्टी कार्यकर्ताओं/जुलूस पदाधिकारियों/प्रचार पदाधिकारियों आदि की उपस्थिति, जिन्हें निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से लाया गया है और जो निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, को निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहना चाहिए क्योंकि प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद उनकी उपस्थिति जारी रहने से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का माहौल खराब हो सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और