जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया एफएलसी के कार्य का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में समाहरणालय स्थित वेयर हाउस में चल रहे फर्स्ट लेवल चेकिंग अर्थात एफएलसी के कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों की उपस्थिति एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सतत मार्गनिर्देशन में यह कार्य हो रहा है। उन्होंने इंजीनियरों से वार्ता के दौरान कहा की अगर किसी को कोई कठिनाई हो तो वह निसंकोच बता सकते हैं। उपायुक्त ने सभी को निर्देश दिए कि बहुत ही सुचितापूर्ण ढंग से यह कार्य किया जाए जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एफएलसी के महत्वपूर्ण कार्य मशीनों की सफाई, मशीनों की भौतिक स्थिति का परीक्षण, मौक पॉल, पिंक पेपर सील से सीयू सील करना, ईवीएम के सभी संघटकों के मौलिक होने का परीक्षण, वीवीपैट पर्ची का निस्तारण आदि है।

इसके पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों विधानसभा क्षेत्र में चल रहे स्कूटनी कार्य का निरीक्षण कर, संबंधित आरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और