पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर पंचायत के बींझमारा ग्राम में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मत देने की अपील की। बाबुधन मुर्मू ने कहा कि पिछले सरकार ने सिर्फ और लिट्टीपाड़ा विधनसभा को लूटने का काम किया है। एक ही परिवार ने लिट्टीपाड़ा में सालोभर राज्य किया है। बावजूद यहां का विकास नहीं हुआ है। अब जनता जाग गए है। जनता अब परिवर्तन चाह रही है। भाजपा से ही क्षेत्र का विकास संभव है। इस दौरान जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




