रांची : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी पत्रकारों संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला 18 मई 2025 को झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची आयेंगी, जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि जीनल एन गाला काफी अनुभवी हैं, इनके प्रभारी बनने से अल्पसंख्यक विभाग को जमीनी स्तर पर कार्य करने में बल मिलेगी। झारखंड प्रभारी के आगमन होने पर 18 मई को रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर महान शहीदों के प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचेंगी, जहां पार्टी की ओर से जोरदार स्वागत अभिनंदन की जाएगी। इसके उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श कर सामयिक रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश से कुछ बात मॉब लिंचिंग पर आ रही है। झारखंड में सबसे ज्वलंत मुद्दा मॉब लिंचिंग की कानून नहीं बनती है तो मैं पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपने आवास बोकारो से राजभवन तक पदयात्रा कर पहुंचेंगे और पद यात्रा का नाम न्याय यात्रा होगी। हम अपने शीर्ष नेतृत्व से इस बात का गुजारिश किये हैं कि इस पर जितना जल्दी हो सके मॉब लिंचिंग पर कठोर कानून बने,इसके तहत वैसे लोगों को कठोर सजा सके जो आज के युग में भी एक इंसान को बेहरमी से भीड द्वारा मार-मार कर उसकी हत्या कर दी जाती है। गठबंधन की सरकार को शुक्रिया अदा करते हैं कि काफी संजीदगी के साथ तीन बार इससे संबंधित विधेयक राजभवन को भेजा गया किसी न किसी बात को लेकर राज्यपाल महोदय के यहां से वापस किया गया। समय रहते अगर मॉब लिंचिंग कानून झारखंड में नहीं बना तो अल्पसंख्यक कांग्रेस बोकारो रांची तक पैदल न्याय यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि हम सबों को उम्मीद है कि इस यात्रा के पहले ही संबंधित विधेयक पर सकारात्मक बात होगी।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




