जेपीएससी का रिजल्ट अब जल्द होगा जारी, छात्र नेताओं से फिर मिले राज्यपाल, आयोग से मिला आश्वासन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; विवादों में फंसे जेपीएससी रिजल्ट के जारी होने की उम्मीद एक बार फिर जगती दिख रही है. राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने स्तर से इस बाबत पहल की है. दरअसल, राज्यपाल ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार छात्र नेताओं को मुलाकात के लिए राजभवन बुलाया था. छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि 11वीं और 13वीं जेपीएससी का परीक्षा परिणाम पिछले 11 माह से लंबित है.दरअसल, 16 मई को डुमरी विधायक जयराम महतो की पहल पर 10 दिनों तक जेपीएससी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे जेपीएससी अभ्यर्थी और छात्र नेताओं का आंदोलन समाप्त कर दिया था. इसके बाद विधायक जयराम महतो के आग्रह पर राज्यपाल ने छात्र नेताओं से मुलाकात की थी. इस दौरान राज्यपाल को पूरे मामले से अवगत कराया गया था. राज्यपाल ने छात्र नेताओं को एक बार फिर शनिवार को मिलने के लिए बुलाया था. आयोग से बातचीत के बाद राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि जेपीएससी का पेंडिंग रिजल्ट जल्द जारी होगा.

छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि मई माह तक का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर मई माह तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो जून माह को आंदोलन के माह के नाम से याद रखा जाएगा. क्योंकि जून माह में ही ’60-40 नाय चालतो’ वाला आंदोलन चला था. उन्होंने कहा कि अगर आयोग फिर कोई लापरवाही करता है तो, यह आंदोलन सिर्फ जेपीएससी कार्यालय नहीं, बल्कि पूरे राज्य में चक्का जाम और झारखंड बंद के रूप में दिखेगा. देवेंद्र महतो ने कहा कि राज्यपाल से भरोसा मिला है. उन पर पूरा भरोसा है. दूसरे छात्र ने कहा कि हमारे भूख आंदोलन का असर अब दिख रहा है. उम्मीद है कि अब जल्द रिजल्ट प्रकाशित होगा.

पूरे देश में एकमात्र झारखंड का आयोग है, जिसने रिजल्ट को दबा रखा है. इसको लेकर छात्र लगातार आंदोलनरत थे. शनिवार को फिर से महामहिम राज्यपाल ने बातचीत के लिए छात्रों को बुलाया था. उन्होंने खुद आयोग से फोन पर बात की. राज्यपाल ने पूछा कि रिजल्ट जारी होने में क्यों विलंब हो रहा है. तब आयोग ने राज्यपाल से 10 से 12 दिन का समय मांगा है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और