झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका , चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची;  झारखंड के कई जिलों में 15 और 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को उत्तर पश्चिम जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा जिला शामिल है। वहीं 16 जुलाई को राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम और उत्तरी मध्य वर्ती जिले शामिल है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 82 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य के जिन इलाकों में बारिश हुई है उनमें रांची में 10 मिमी, धालभूमगढ़ में 62, नावाडीह में 40 गढ़वा में 40.5, जमशेदपुर में 25, राजधनवार में 23, नामकुम 19.6, पुटकी में 19, चाईबासा में 17.4, बड़किसुरैया 17 और तेनुघाट में 14.6 मिमी शामिल है। वही सोमवार को राजधनी और आसपास के इलाकों में सुबह में आशिक बूंदाबांदी दर्ज की गई और बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिन में भी हल्की ठंड का एहसास हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर में 34.3, डालटेनगंज में 33.8, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और