झारखंड के पुरोधा शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, नेमरा की फिज़ा में गूंजे ‘गुरुजी अमर रहें’ के नारे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड के पुरोधा शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, नेमरा गांव में उमड़ा जनसैलाब नगाड़ों की गूंज और ‘गुरुजी अमर रहें’ के नारों के बीच दी गई अंतिम विदाई नेमरा (रामगढ़): झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पंचत्व में विलीन हो गए। मंगलवार शाम को उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता जलने लगी, नेमरा की फिज़ा सिसक उठी। हेमंत और बसंत अपने आंसुओं को रोक नहीं सके। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर जैसे ही चिता पर रखा गया, आसमां भी बरस पड़ा। मूसलाधार बारिश होने लगी, लेकिन अपने नायक को विदाई देने आए लोग टस से मस नहीं हुए। राजनीति की अजीम हस्तियां भी उनकी अंतिम यात्रा की गवाह बनीं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, सांसद पप्पू यादव, टीएमसी के डेरेक ओ’ब्रायन और आप के संजय सिंह जैसे शामिल रहे किसी ने उन्हें “भारत रत्न” देने की मांग की तो किसी ने उन्हें “संघर्ष का प्रतीक” कहा। मंगलवार को मोरहाबादी स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। पहले विधानसभा पहुंची, फिर हजारों लोगों के बीच अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया। गांव पहुंचते ही नगाड़ों की गूंज उठी, और चारों ओर एक ही स्वर गूंजा—“वीर शिबू सोरेन अमर रहें”। शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक स्वाभिमान की जिंदा मिसाल थे। उन्होंने आदिवासी अस्मिता को आवाज दी, जल-जंगल-जमीन के अधिकार की लड़ाई लड़ी और एक राज्य को उसका वजूद दिलाया। आज जब उनकी देह अग्नि को समर्पित हुई, तब लगा कि झारखंड की एक जीवंत गाथा का अंतिम पन्ना बंद हो गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और