झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार दिल्ली दौरे पर, केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संजय सेठ से हुई मुलाकात
रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से संतोष गंगवार की मुलाकात हुई। दोनों केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात की तस्वीरें साझा की। शिवराज सिंह चौहान ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि झारखंड के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वहीं संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के राज्यपाल से आत्मीय मुलाकात हुई।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




