झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में इस वर्ष झारखंड पवेलियन का रांची स्मार्ट सिटी मॉडल मीडिया और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है। नवीनतम तकनीक, भविष्य उन्मुख शहरी नियोजन और नागरिक-केंद्रित विकास दृष्टि के साथ यह मॉडल झारखंड सरकार की प्रगतिशील शहरी नीतियों का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। रांची स्मार्ट सिटी एक अत्याधुनिक आधारभूत संरचना रांची स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है, जिसके तहत 656 एकड़ में विकसित होने वाली ग्रीनफील्ड टाउनशिप सीबीडी, प्रस्तावित राजधानी परिसर, एयरपोर्ट और हटिया रेलवे स्टेशन के निकट एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थापित की जा रही है। यह क्षेत्र भविष्य में निवेश आकर्षित करने, तकनीकी संस्थानों, स्टार्टअप इकोसिस्टम और ज्ञान-आधारित उद्योगों को विकसित करने के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप में उभर रहा है। रांची स्मार्ट सिटी में मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं रांची को फ्यूचर-रेडी स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से 37% भूमि को ओपन और ग्रीन स्पेस के रूप में सुरक्षित किया गया है। 24×7 गैस-इंसुलेटेड पावर स्टेशन और जल आपूर्ति नेटवर्क विकसित किया गया है, साथ ही, 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के माध्यम से उपचारित जल का 40% हिस्सा गैर-पीने योग्य उपयोगों के लिए प्रस्तावित है, जिससे जल संरक्षण और सतत शहरी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही अंडरग्राउंड वायरिंग मॉडल, रोडसाइड यूटिलिटी डक्ट सिस्टम, और अत्याधुनिक शहरी सेवाएँ शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। झारखंड को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी प्रमुख शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रयासरत रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रांची को शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक उभरते हुए ज्ञान-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “रांची, जो सरकारी संगठनों, पीएसयू और आरएंडडी केंद्रों का प्रमुख स्थल है,। अब शहर को ज्ञान-आधारित उद्योगों और आधुनिक शिक्षण संरचना के माध्यम से इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि अगले 5–10 वर्षों में झारखंड पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी प्रमुख शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्र बन सके।” उन्नत सुविधाओं, वैश्विक स्तर के टाउन प्लानिंग मॉडल और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों के साथ, रांची स्मार्ट सिटी आईआईटीएफ 2025 में झारखंड की नई शहरी पहचान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और