झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 23 जनवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधिवत पदभार ग्रहण के बाद अब झारखंड भाजपा को भी नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आगामी 23 जनवरी को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूजा एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात आदित्य साहू, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संताल परगना प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने बुधवार को बताया कि पदभार ग्रहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का 24 और 25 जनवरी को राज्य के पांच जिलों में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को आदित्य साहू अपने आवास से प्रस्थान कर रामगढ़ और हजारीबाग होते हुए डुमरी पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे गिरिडीह जिला समिति की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे जसीडीह स्थित नरेंद्र भवन में देवघर जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का रात्रि विश्राम देवघर जिला कार्यालय में होगा। आदित्य साहू 25 जनवरी को प्रातः 8 बजे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात बाबाधाम से दुमका जाने के क्रम में तालझारी, नंदी चौक (बासुकीनाथ), जामा चौक और टॉवर चौक, दुमका में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे सिदो–कान्हो इंडोर स्टेडियम, दुमका में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी दिन दोपहर 2 बजे फतेहपुर (जामताड़ा) तथा शाम 5 बजे धनबाद टाउन हॉल में भी स्वागत एवं सम्मान समारोह होंगे।-
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और