रांची : रांची सहित पूरे झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठिठुरन से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं अस्पतालों में ठंड से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के कुल आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। रांची के अलावा डाल्टनगंज में 6.5 डिग्री, लोहरदगा में 7.1 डिग्री, गुमला में 7.3 डिग्री, खूंटी में 7.3 डिग्री, हजारीबाग में 7.6 डिग्री, कोडरमा में 8.1 डिग्री, बोकारो और चाईबासा में 9.2 डिग्री तथा लातेहार में 9.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। इन जिलों में ठंड का व्यापक असर देखा जा रहा है।
सबसे अधिक चिंता की बात अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट है। हजारीबाग में अधिकतम तापमान मात्र 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 7.6 डिग्री रहा। इसके चलते दिन के समय भी सिहरन महसूस की जा रही है। खासकर स्कूली बच्चों को ठंड के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्य के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। इनमें कोडरमा में 17 डिग्री, डाल्टनगंज में 18.5 डिग्री, लोहरदगा में 19.4 डिग्री और लातेहार में 19.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। वहीं राज्य के 19 जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
मौसम केंद्र, रांची की रिपोर्ट के मुताबिक 22 दिसंबर को राज्य के 16 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो में कोहरे का सबसे अधिक असर देखा गया। इसके अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में भी कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। देवघर में दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई, जबकि जमशेदपुर में विजिबिलिटी 300 मीटर दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




