रांची । झारखंड के सात जिलों में 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए जारी हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जम्मू–कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण ठंडी और नमीयुक्त हवाएं पूर्वी और मध्य भारत की ओर बढ़ रही हैं। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और अगले दो दिनों में कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
उन्होंने बताया कि सिर्फ पश्चिमी झारखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के मध्य क्षेत्रों में भी तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से सावधान रहने, आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने और सुबह-शाम बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री और सबसे कम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह और शाम में भारी कनकनी महसूस की गई। दोपहर की धूप लोगों को अच्छी लगी और लोगों ने अपने घर की छत और खुली जगह में बैठकर इसका आनंद लिया।
बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 28.2 डिग्री सेल्सियस और 12.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का 28 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 23.1 डिग्री सेल्सियस और 11.5 डिग्री सेल्सियस तथा चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




