झारखंड में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल, केंद्र ने दी मंजूरी : इरफान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची । स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार ने झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना करने पर सहमति प्रदान की है। इसके साथ ही झारखंड में जल्द आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल खुलेगा। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से हुई मुलाकात के साथ एक बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिनपर केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में अबतक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज नहीं था। केंद्र सरकार के प्रस्ताव के तहत एक सरकारी और एक निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और रांची सदर अस्पताल में जापानी तकनीक से लैस अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इससे जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को राज्य के बाहर जाने की आवश्यकता कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि धनबाद के एसएनएमसीएच और जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 250 करने तथा पीजी सीटों में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ टीम के निरीक्षण के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में वेलनेस हेल्थ सेंटर (हेल्थ कॉटेज) के निर्माण पर भी सहमति बनी है, जिसमें केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहयोग होगा। साथ ही अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत केंद्र सरकार से सहयोग की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने झारखंड स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की और शीघ्र ही झारखंड आने की स्वीकृति दी। बैठक में झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और