झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, रांची में एसटी और धनबाद में सामान्य श्रेणी के बनेंगे महापौर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मेयर, उपमेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके तहत सभी नगर निकायों के लिए आरक्षित मेयर या महापौर के पद की सूची जारी कर दी गयी है। कुल 46 नगर निकायों में चुनाव को लेकर मेयर या महापौर के आरक्षण की सूची जारी की गयी है। इसके तहत मानगो नगर निगम को सामान्य महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया है जबकि आदित्यपुर नगर निगम के सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित कर दिया गया है। जुगसलाई नगर परिषद भी सामान्य महिला आरक्षित मेयर या महापौर का पद को घोषित कर दिया गया है। इसके बाद लगभग तय हो गया है कि चुनाव मार्च तक होगा । जबकि पलामू नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई है। राज्य के कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव होने हैं, जिनमें से 13 निकायों में 2020 से और शेष में 2022 से चुनाव लंबित थे। अन्य नगर निगमों के आरक्षण इस प्रकार हैं

हजारीबाग की सीट अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)

गिरिडीह की सीट अनुसूचित जाति (अन्य)

देवघर की सीट अनारक्षित (अन्य)

आदित्यपुर/सरायकेला-खरसावां अनुसूचित जनजाति (अन्य)

पूर्वी सिंहभूम/मानगो अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

झुमरी-तिलैया पिछड़ा वर्ग II (अन्य) के लिए आरक्षित

नगर परिषद अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई है। इसमें गढ़वा अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर अनारक्षित महिला, चाईबासा अनारक्षित अन्य और झुमरी-तिलैया पिछड़ा वर्ग II (अन्य) के लिए आरक्षित है।

चक्रधरपुर अनुसूचित जनजाति (अन्य), चतरा अनारक्षित (अन्य), चिरकुंडा अनारक्षित (महिला) और दुमका अनारक्षित (अन्य) के लिए आरक्षित हैं। पाकुड़ अनारक्षित (महिला), गोड्डा अत्यंत पिछड़ा वर्ग I (अन्य) और गुमला अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, जुगसलाई आरक्षित (महिला), कपाली अनारक्षित (अन्य), लोहरदगा और सिमडेगा अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित हैं। मधुपुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग I (महिला), रामगढ़ अनुसूचित जनजाति (महिला), साहिबगंज अनुसूचित जाति (अन्य), फुसरो अनुसूचित जाति (महिला) और मिहिजाम अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं।  नगर पंचायत के आरक्षण की सूची इस प्रकार से है

  • बंशीधरनगर:- अनारक्षित, महिला
  • मझिआंव:- अनारक्षित, अन्य
  • हुसैनाबाद:- अनुसूचित जाति, अन्य
  • हरिहरगंज:- अनुसूचित जाति, महिला
  • छतरपुर:- अनारक्षित अन्य
  • लातेहार:- अनुसूचित जनजाति, अन्य
  • कोडरमा:- अनारक्षित, अन्य
  • डोमचांच:- पिछड़ा वर्ग II, अन्य
  • बड़की सरैया:- अनारक्षित, महिला
  • धनवार:- अनारक्षित, अन्य
  • महगामा:- अनुसूचित जनजाति, अन्य
  • राजमहल:- अत्यंत पिछड़ा वर्ग I, अन्य
  • बरहरवा:- अनारक्षित, महिला
  • बासुकीनाथ:- अनारक्षित, महिला
  • जामताड़ा:- अनारक्षित, महिला
  • बुंडू:- अनुसूचित जनजाति, अन्य
  • खूंटी:- अनुसूचित जनजाति, महिला
  • सरायकेला:- अनारक्षित, अन्य
  • चाकुलिया:- अनुसूचित जनजाति, महिला

इधर, इस घोषणा के बाद ही सभी जिलों के नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत में चुनावी हलचल भी शुरू हो गई है। प्रत्याशी कमर कस कर तैयार हैं। वहीं, कई प्रत्याशी जो आरक्षण की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, उनके भी जल्द ही चुनावी बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसी माह नगर निकाय चुनाव की घोषणा संभव

नगर निकाय चुनाव को लेकर इसी माह नगर ‎निकाय चुनाव की अधिसूचना हो सकती है।‎ वहीं, होली के आसपास चुनाव संपन्न करा ‎लेने की योजना बन रही है। इसको लेकर ‎राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी की ‎अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग ‎की समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें जिला उपायुक्तों ‎ने आयोग को बताया कि उनके यहां नगर ‎निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो ‎चुकी है या अंतिम चरण में है। वे निकाय ‎चुनाव के लिए तैयार हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और