रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में शुक्रवार शाम को IMD ने येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन क्षेत्रों में आज भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना हैं. रांची, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और गिरिडीह जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. यहां हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई हैं.मौसम में हुए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखेगा. अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट हो सकती हैं. जहां शुक्रवार को तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आज यह गिरकर 34-35 डिग्री तक आ सकता हैं. न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




