झारखंड में भारी बारिश को लेकर इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रदेशवासियों के लिए विशेष सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक लोग घरों से बाहर न निकलें।

मंत्री ने बताया कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इमरजेंसी सेवाएं 24×7 सक्रिय कर दी गई हैं ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

डॉ. अंसारी ने कहा कि निचले और जलभराव वाले इलाकों में बाढ़ की आशंका है, इसलिए वहां रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर अग्रसर हों। उन्होंने यह भी अपील की कि लोग पीने के पानी को उबालकर पिएं और संक्रामक रोगों से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

किसी भी आपात स्थिति में 104 हेल्पलाइन या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता और सामूहिक सहयोग से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और