झारखंड में भ्रष्टाचार पर BJP का हल्लाबोल, कार्यालयों का घेराव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

  रांची  : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के 264 अंचल कार्यालयों पर घेराव प्रदर्शन किया है. पार्टी का आरोप है कि भ्रष्टाचार चरम पर है, विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अवैध माइनिंग हो रही है ।  किसानों के बकाया राशि, रोजगार, पेसा कानून, भाषा विवाद, स्थानीय नीति और नियोजन नीति जैसे मुद्दे पर सड़क पर उतरे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने सभी बड़े और छोटे नेताओं को अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो कर प्रदर्शन किया . गिरिडीह जिला के गावां प्रखंड में नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया. वहीं राजधानी में रांची विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अंचल कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ नारेबाजी की. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आज राज्य की जनता परेशान है और सरकार मस्त है. विधायक ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ इस सरकार को फिर से लाने का काम जनता ने किया था, वह भरोसा टूट गया है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के अंदर हत्या, लूट, बलात्कार और छिनतई की घटनाएं आम हो रही हैं. पुलिस प्रशासन इसे पकड़ने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है. ऐसी स्थिति में जनता मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती और भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में आंदोलन कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक