झारखंड में शतरंज का महाकुंभ, आइये हजारीबाग; 13 राज्यों के 600 से ज्यादा खिलाड़ी हो रहे है शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
हजारीबाग : हजारीबाग में 600 से अधिक शतरंज खिलाड़ियों का महाकुंभ लगा है . इस खेल में छोटे शतरंज खिलाड़ी से लेकर  बड़े खिलाड़ियों को शह और मात दे रहे हैं. यह आयोजन हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट, शंकरपुर स्थित एंजेल हाई स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहा है.हजारीबाग में शतरंज का महाकुंभ लगा है. आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, बिहार समेत 13 राज्यों के 600 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता 11 मई से शुरू होकर और 15 मई को समाप्त होगी. टूर्नामेंट में चार साल से लेकर 84 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता कुल 9 राउंड में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए 300 टेबल लगाई गई हैं.प्रतिभागियों में ठहरने की व्यवस्था हजारीबाग पुलिस अकादमी की ओर से की गई है. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल तक लाने के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई गई है. आयोजकों का कहना है कि यह एक बेहतरीन प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग जैसे छोटे शहर में होना महत्वपूर्ण बात है. देश के कोने से शतरंज के खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं और एक दूसरे को शह मात देकर अपना रेटिंग ठीक कर रहे हैं. प्रतियोगिता स्थल पर तकनीकी टीम खिलाड़ियों की हर चाल पर बारीकी से नजर रख रही है. खेल को डिजिटल घड़ियों के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है. हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में एंजेल हाई स्कूल में तृतीय एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट में पहुंचे खिलाड़ी भी कहते हैं कि शतरंज के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म हजारीबाग में मिला है. राष्ट्रीय स्तर का आयोजन छोटे शहर में होना भी बड़ी बात है. खिलाड़ियों का कहना है इस तरह का आयोजन हमेशा होना चाहिए.

हजारीबाग पिछले कुछ दिनों से शतरंज के खेल में बेहतर करने की कोशिश कर रहा है. पिछले दिनों भी शहर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस बार 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे है. भविष्य में इससे भी बड़ा आयोजन हो सकता हैं.

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 4.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है. प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 71,000 रुपये, द्वितीय को 40,000 रुपये, तृतीय को 25,000 रुपये, चतुर्थ को 15,000 रुपये, पांचवें को 11,000 रुपये, छठे से दसवें को 8,000 रुपये, 11 से 15 तक स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 6,500 रुपये, 16 से 25 को 5,500 रुपये और 26 से 35 स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को 3,500 रुपये दिये जायेंगे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और