झारखंड विधानसभा परिसर में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्पीकर को सौंपा पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

RANCHI : झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर एक औपचारिक पत्र सौंपा। मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि बाबा साहेब एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार और क्रांति के प्रतीक हैं। उन्होंने सदियों से अंधकार में डूबे समाज को समानता, न्याय और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया। उनका जीवन संघर्षों और उपलब्धियों की मिसाल है — दलित परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की। राधाकृष्ण किशोर ने पत्र में लिखा कि बाबा साहेब के नेतृत्व में भारत को ऐसा संविधान मिला, जिसने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया। वे केवल दलितों के ही नहीं, बल्कि महिलाओं, श्रमिकों और किसानों के अधिकारों के भी प्रखर पक्षधर थे। उन्होंने छुआछूत के विरुद्ध आंदोलन चलाया और करोड़ों वंचितों को सशक्त बनाया। उन्होंने आग्रह किया कि बाबा साहेब की विचारधारा को सम्मान देने और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए विधानसभा परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। यह निर्णय सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और