रांची : झारखंड विधानसभा स्थित नवनिर्मित विधायक आवास परिसर में बुधवार को 76वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित इस राज्यव्यापी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई मंत्री एवं विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने वन महोत्सव के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। हालांकि, व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अधिक समय नहीं रुक सके और दिल्ली रवाना हो गए। वन महोत्सव के दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। रांची के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में एक बाघ के रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुरंदर महतो और उनकी बेटी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आवासीय परिसरों में वृक्षारोपण के बदले 5 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को जनहित में बताया और इसकी सफलता पर संतोष जताया। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में योगदान दें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




