झारखंड विधानसभा: 25 वर्षों की संवैधानिक प्रतिबद्धता का आज बनेगा साक्षी, सजेगी सुरों की महफ़िल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह होगा। इस अवसर पर देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। शाम को 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें प्रख्यात गायक रूप कुमार राठौर अपने मधुर गीतों से समां बांधेंगे। उनके साथ हास्य कवि दिनेश बावरा और रविंद्र जानी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों, जैसे प्रमान्द नन्दा और मृणालिनी अखोरी, द्वारा लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति भी होगी, जो झारखंड की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करेगी। उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से भाजपा विधायक राज सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों और सामाजिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। झारखंड विधानसभा इस वर्ष 22 नवंबर 2025 को अपनी स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य सरकार ने शहीदों के परिवारों यादगार पल बनाने के लिए विस रजत जयंती पर शहीदों को सम्मान देने विशेष आयोजन किया है । इस आयोजन में देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले 16 जवानों के परिजनों को झारखंड विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा. झारखंड विधानसभा के द्वारा जारी किए गए पत्र में यह बताया गया है कि गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा प्राप्त सूची में वर्णित शहीद सैनिक और अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के आश्रितों को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के द्वारा विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा । सभी शहीद के परिजनों को झारखंड विधानसभा की 25वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विधानसभा परिसर में सादर आमंत्रित किया गया है. शहीद के परिजनों को समारोह स्थल तक पहुंचाने और वापस ले जाने की व्यवस्था सरकार ने किया है ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और