झारखंड शराब घोटाला: एसीबी आज दाखिल कर सकती है चार्जशीट, निलंबित IAS विनय कुमार चौबे समेत 12 आरोपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सोमवार को विशेष कोर्ट में बड़ी कार्रवाई कर सकता है। एसीबी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। 18 अगस्त को चार्जशीट दाखिल करने की 90 दिन की समय सीमा पूरी हो रही है। ऐसे में एसीबी के लिए यह कदम जरूरी हो गया है। अगर समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं हुई, तो जेल में बंद आरोपियों को कानूनी लाभ मिल सकता है। अब तक 10 गिरफ्तारियां एसीबी इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें प्रमुख नाम हैं— विनय कुमार चौबे (पूर्व प्रधान सचिव, उत्पाद विभाग) गजेंद्र सिंह (संयुक्त आयुक्त, उत्पाद – जमानत पर) सुधीर कुमार व सुधीर कुमार दास (पूर्व वित्त महाप्रबंधक) अमित प्रकाश (पूर्व आयुक्त, उत्पाद) नीरज कुमार सिंह (मार्शन एजेंसी) सिद्धार्थ सिंघानिया (छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी) विधु गुप्ता (प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी) अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा (श्री ओम साईं बेवरेजेज) ₹38.44 करोड़ का नुकसान आरोप है कि मई 2022 में लागू नई उत्पाद नीति के बाद फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेरफेर कर सामूहिक अपराध को अंजाम दिया गया। इस घोटाले से राज्य को 38.44 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। चौबे पर गंभीर आरोप चार्जशीट में मुख्य आरोप विनय कुमार चौबे पर है। उन पर आरोप है कि प्लेसमेंट एजेंसियों की ओर से दी गई फर्जी बैंक गारंटी की सत्यापन प्रक्रिया जानबूझकर नहीं कराई गई। आरबीआई द्वारा निर्धारित एसएफएमएस सिस्टम से जांच की जाती तो यह तुरंत फर्जी साबित हो सकती थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विनय कुमार चौबे लंबे समय तक उत्पाद सचिव, जेएसबीसीएल के उत्पाद आयुक्त और प्रबंध निदेशक रहे। नीति निर्माण से लेकर संचालन तक उनकी सीधी भूमिका थी। इसी कारण प्लेसमेंट एजेंसियों के चयन और वित्तीय नियमों के पालन में उनका प्रभाव रहा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और