झारखंड सरकार किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है”– मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : “नवा उमंग : किशोरियों को सशक्त बनाने के लिए, एक संवाद कार्यक्रम” का आयोजन मंगलवार को चाणक्य बीएनआर, रांची में हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों के सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और उनके अधिकारों और अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करना था.मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व मेंकिशोरियों के सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और विभिन्न संगठनों द्वारा की गई पहल की प्रशंसा की. मंत्री ने कार्यक्रम में आईं हुईं माताओं,उनकी बेटियों एवं अन्य बच्चियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा, “माताएं अपनी बेटियों का आजीवन साथ निभाती हैं और उनकी सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं.”कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा उमंग परियोजना के प्रतिभागियों एवं गोड्डा और जामताड़ा (जेएसएलपीएस ) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में किशोरियों को सशक्त बनाने की दिशा में चर्चा करने और काम करने के लिए विभिन्न क्षेत्र के हितधारक एक साथ आए. इस कार्यक्रम में किशोरियों की कैरियर की मंशा और शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ाने में माताओं की भूमिका पर व्यावहारिक सत्र शामिल थे. विशेषज्ञों और हितधारकों ने किशोरियों को सशक्त बनाने में सहयोग और सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव और विचार साझा किए.जेएसएलपीएस एवं पीसीआई के संयुक्त प्रयास से उमंग परियोजना को झारखंड के गोड्डा और जामताड़ा जिलों में क्रियान्वित किया गया. इसका उद्देश्य, किशोरियों को स्कूल में बने रहने और बाल विवाह को कम करके सशक्त बनाना है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और