झूठ छुपाने के लिए महिला ने रची फर्जी चोरी की साजिश, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमशेदपुर: जमशेदपुर की इस अनोखी चोरी ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. आमतौर पर चोर बाहर से आते हैं, मगर यहां तो चोरी घर के अंदर ही प्लान हुई और प्लान भी ऐसा कि पुलिस को भी सर पकड़ लिया.

सच छुपाने के लिए मास्टर प्लान
एक महिला ने गहने गिरवी रखे, मगर पति से सच बोलना शायद ज्यादा खतरनाक लगा. अब सच छुपाने के लिए महिला ने एक मास्टर प्लान बना डाला, घर में चोरी की फर्जी कहानी गढ़ दी. मामला है उलीडीह ओपी क्षेत्र के हयात नगर की, जहां अखलाक खान के घर में लाखों की चोरी की सूचना मिली थी. लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो परिजनों के बार-बार बदलते बयान से पुलिस का शक बढ़ गया.

कड़ाई से पूछताछ करने पर चौंकाने वाला सच सामने आया. दरअसल, अखलाक की पत्नी ने अपने पति से छुपाकर सोने के गहने साकची की एक दुकान में बंधक रख दिए थे.पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके इलाज के लिए ही महिला ने यह कदम उठाया. जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब सच सामने आया तो सभी चौक गए. चोरी की फर्जी कहानी सिर्फ इस एक मात्र सच को छुपाने के लिए गढ़ी गई थी.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की फिलहाल, थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और