टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और पत्रकार अतुल अग्रवाल का तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने 16 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इस खबर की पुष्टि खुद चित्रा त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की.उन्होंने लिखा, “16 शानदार साल साथ बिताने के बाद हमने कुछ समय पहले अलग होने का फैसला किया और अब इसे औपचारिक रूप दे रहे हैं. हम पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में साथ रहेंगे.

बता दें कि चित्रा और अतुल का एक बेटा है, जिसकी परवरिश वे मिलकर करेंगे. उन्होंने अपने शुभचिंतकों से सहयोग और समर्थन की अपील की है और इस बदलाव को एक नई यात्रा की शुरुआत बताया.
चित्रा त्रिपाठी फिलहाल एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं और देश की चर्चित एंकरों में गिनी जाती हैं, जबकि अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक हैं. ऐसे में यह खबर मीडिया जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि दोनों ही दिग्गज पत्रकार अपने-अपने क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठित हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और