ट्यूशन जा रही छात्रा , फिर वापस नहीं लौटी ,जाने आगे क्या हुआ..?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक छात्रा को रौंद दिया। बुधवार की शाम हुई इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मृतका की पहचान रउता गांव निवासी मोहम्मद राजू की आठ वर्षीया पुत्री कुलसुम परवीन के रूप में हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी के सब इंस्पेक्टर ओंकार पाल मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। जानकारी के अनुसार छात्र कुलसुम परवीन शाम में ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने घर से निकली थी। इसी दौरान मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ा। ग्रामीणों के चंगुल से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया।

 

अशोक नगर मोहल्ले में एक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी काम को लेकर वहां ट्रैक्टर की आवा-जाही हो रही थी। दुर्घटना के बाद सड़क निर्माण का कार्य करा रहा ठेकेदार और ट्रैक्टर का चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने ठेकेदार और ट्रैक्टर मालिक से मुआवजे की मांग रखी है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलता है, शव उठने नहीं दिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक