ट्रंप के टैरिफ पर बड़ा प्रहार, पीएम मोदी ने कहा भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने स्वदेशी मेलों के आयोजन करें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ जीएसटी सुधारों पर बैठक की पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 20–30 व्यापारी सम्मेलन आयोजित करें. इन सम्मेलनों के माध्यम से व्यापारियों और दुकानदारों को जीएसटी के लाभ और सुधारों की जानकारी दी जाए. पीएम मोदी ने नवरात्रि से दिवाली तक स्वदेशी मेलों के आयोजन पर भी जोर दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को भारतीय उत्पाद खरीदने और मेड इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के हर सेक्टर में एक प्रदर्शनी का आयोजन करें.प्रधानमंत्री ने गर्व से कहो ये स्वदेशी है थीम को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में स्थानीय कारीगरों, सूक्ष्म और लघु उद्योगों तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए. उनका मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर बने सामान को प्रोत्साहन मिलेगा और छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी. पीएम मोदी ने पंजाब और अन्य हिस्सों में आई बाढ़ और लोगों की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश के लोग परेशानी में हैं तो वे रात्रिभोज का आयोजन नहीं कर सकते. इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि उन्होंने दिल्ली में हुई एनडीए बैठक में हिस्सा लिया. साथ ही उन्होंने कहा कि सीपी राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से पूरे देश में उत्साह है और लोग मानते हैं कि वे अपने अनुभव और समझ से इस पद को और समृद्ध करेंगे. सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों को जीएसटी दरों में कटौती के व्यापक प्रभाव के बारे में बताने का आग्रह किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक