डायन के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या , जांच के लिए झारखंड कांग्रेस ने पूर्णिया भेजी टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी टोला में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डायन बताकर एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी बीच लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं। इस जघन्य अपराध को लेकर आदिवासी समुदाय में भारी आक्रोश है और इसे मानवता पर कलंक बताया जा रहा है। झारखंड से लेकर देशभर के आदिवासी संगठनों और नेताओं ने इस घटना की तीखी निंदा की है।झारखंड के एक प्रमुख जनप्रतिनिधि ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और उनके अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता अब स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है और यह पूरी घटना उसी सोच का परिणाम है।नेता ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि वे तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करें और एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बिहार भेजें, जिसमें उन्हें भी शामिल किया जाए। उनका कहना है कि वह स्वयं स्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलना चाहते हैं और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में काम करना चाहते हैं।उन्होंने केंद्र सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए, यह कहते हुए कि बिहार में वोटर वेरीफिकेशन के नाम पर दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब वर्ग के लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। इसे उन्होंने एनआरसी जैसी नीतियों का विस्तार बताया, जिसका उद्देश्य इन वर्गों को डराना और लोकतंत्र को कमजोर करना है।इस पूरी घटना के विरोध में झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एकजुट होने का आह्वान किया है और कहा है कि यह हमारी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई है जिसे अब मजबूती से लड़ना होगा।  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बंधु तिर्की की अगुवाई वाली टीम में अमूल्य नीरज खलखो, जोसाई मरांडी, राज उरांव और सोमनाथ मुंडा शामिल हैं. सभी सड़क मार्ग से पूर्णिया गये हैं. पूर्णिया जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर पूर्णिया पूर्व प्रखंड की रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी टोला में यह एक ही परिवार के 5 लोगों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था. मृतकों के शव उनके घर से 2 किलोमीटर दूर दरगाह घेसरिया बहियार में जलकुंभी से भरे तालाब से बरामद किये गये.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और