डिस्पैच सेन्टर में सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंजसोमवार को विधानसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य 20 नवंबर को मतदान होना है।वहीं 19 नवंबर को पोलिंग पार्टी को पुलिस लाईन में बनाए गए डिस्पैच सेन्टर में ईवीएम,सीयू,बीयू,का डिस्पैच किया जाना है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्पैच सेन्टर में सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग किया गया। ब्रीफिंग के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिए ट्रेनिंग में बताएं गए कार्य एवं दायित्व की पूर्ण कर्तव्यों को मतदान के दिन निभाने को कहा गया, उन्होंने कहा की सभी पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र तक समय पर पहुंचाना, निर्धारित समय पर मॉक पोल कराना, मतदान कराना, ईवीएम, सीयू, बीयू का सीलिंग कराना, उम्मीदवारों के द्वारा 200 मीटर की परिधि के अंदर में कैंप ना लगा हो, बूथ के अंदर कोई भी मतदाता अपना मोबाइल फोन लेकर न जाए एवं अन्य संबंधित कार्यों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक के कार्य संपन्न कराना सुनिश्चित करें।इस मौके पर 03- बरहेट (अ0ज0जा0) के सामान्य प्रेक्षक मजीद खलील अहमद ड्राबु, व्यय प्रेक्षक अनादी दिक्षित, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, 03- बरहेट निर्वाची पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, 02 -बोरियो निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, 01- राजमहल निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनिता किस्कू , जिला आपूर्ति पदाधिकारी झूनु कुमार मिश्रा, भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सीएपीफ़ समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और