डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले University of Lucknow के भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति Santosh Kumar Gangwar के निर्देशानुसार वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्षों तक इस पद पर कार्य करेंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. मनोहर ने सबसे पहले शिक्षकेत्तर कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कर्मियों ने भी उन्हें शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद अपराह्न 2 बजे विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और शिक्षकों के साथ उनका पहला महत्वपूर्ण संवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि विश्वविद्यालय की मूलभूत समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे नियत समय पर कक्षाओं का संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उसके शोध और अनुसंधान कार्यों से होती है, इसलिए इस दिशा में वे पूरा सहयोग और प्रोत्साहन देंगे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के लिए शिक्षण प्रणाली को अधिक रुचिकर और प्रासंगिक बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रो. मनोहर ने कहा कि शिक्षकों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने विषय की कक्षाएं भी नियमित रूप से लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं भौतिकी के शिक्षक होने के नाते कुलपति का दायित्व निभाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को पढ़ाने का प्रयास करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि प्रो. राजीव मनोहर इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के निदेशक रहे हैं और विश्वविद्यालय को NAAC की A++ रेटिंग दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तीन दशक से अधिक के शैक्षणिक करियर में उन्होंने संघनित पदार्थ भौतिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विशेष रूप से लिक्विड क्रिस्टल और नैनोमैटेरियल कॉम्पोजिट्स पर उनके शोध को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। उनके अब तक 400 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ Rajesh Kumar Singh ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और