डीएसपीएमयू के यूथ फेस्टिवल स्पंदन का हुआ रंगारंग आगाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल, स्पंदन, 2025 का रंगारंग आगाज पूर्वाह्न 11 बजे विवि के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत के साथ हुई। विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोतम कुमार ने इस तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल की शुरुआत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का जुनून यह दर्शाता है कि यह आयोजन सफल साबित होगा। इसलिए इस आयोजन में आपकी उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के अंतिम दिन बेस्ट टैलेंट को सम्मानित किया जायेगा। इसके उपरांत विवि में स्पंदन के अलग-अलग इवेंट का आयोजन किया गया। तीन दिनों में कुल 25 इवेंट का आयोजन किया जाएगा .
स्पंदन के पहले दिन अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग इवेंट आयोजित किये गये. इसमें संगीत के सात इवेंट हुए, जिसमें कुल 12 प्रतिभागी शामिल हुए. इसमें जज की भूमिका में संदीप चटर्जी और ज़ाहिद ख़ान थे. जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा को देखा. दूसरा इवेंट क्विज का था जिसमे कुल 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. तीसरा इवेंट रंगोली का था, जिसमें कुल 8 प्रतिभागी शामिल हुए, इसमें जज की भूमिका में जाकिश साह रहे. इसके बाद पोस्टर मेकिंग इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें कुल 14 प्रतिभागी शामिल हुए. बाद में मेहंदी और पेंटिंग इवेंट आयोजित किए गए. उदघाटन सत्र में विश्वविद्यालय सभागार में डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोत्तम कुमार, कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी, प्रॉक्टर डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ नमिता सिंह, डॉ गीतांजलि सिंह, डॉ शालिनी लाल, डॉ जिंदर सिंह मुंडा, डॉ रजनी, डॉ जेपी शर्मा, डॉ राजीव रंजन , डॉ अनुपम कुमार के अलावा विभिन्न कमेटियों के सदस्यों की मौजूदगी रही। मंच संचालन डॉ मनीष मिश्रा ने किया।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और