डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को अत्यंत आवश्यक बताया है।

कुलपति ने बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे लेखा विभाग तथा अपराह्न 2 बजे परीक्षा विभाग में अपनी अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया।

लेखा विभाग की बैठक में वित्त अधिकारी डॉ अनीता मेहता सहित विभागीय कर्मियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय की वर्तमान वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास और प्रशासनिक व अकादमिक विस्तार के लिए वित्तीय स्थिति का अद्यतन होना बेहद जरूरी है।

इसके बाद परीक्षा विभाग की बैठक में कुलपति ने आगामी परीक्षाओं, परिणाम प्रकाशन और विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी प्रक्रियाओं के त्वरित और सही निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

कुलपति ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के माध्यम से ही विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति संभव है। सामूहिक प्रयास से समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सकता है।

बैठक में कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी और परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार भी उपस्थित रहे।

यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक